Brief By The News Post / 2:44 PM on 03 Oct 2026
पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को नीरज कुमार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आधिकारिक पत्र सौंपा. नीरज कुमार पांच अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. इस बीच जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा नीरज कुमार के विरोध में प्रचार करने की चर्चा है. नीरज कुमार ने पत्र मिलने पर नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है.