Brief By The News Post / 1:22 PM on 03 Oct 2026
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्री सिटी स्थित एक निजी कंपनी में शनिवार को पानी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया. धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि तीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई. घायलों का इलाज जारी है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताते हुए अधिकारियों को सहायता और मुआवजे के निर्देश दिए.