Brief By jagran / 1:01 PM on 03 Oct 2026
सिकरहना (पूर्वी चंपारण)। कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव के पास शनिवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान जटवलिया गांव निवासी खहेरु ठाकुर के पुत्र अशोक ठाकुर के रूप में हुई है. शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं. पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है.