Back

गंगा तटबंध टूटने से रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद, कई के बदले मार्ग

Brief By jagran / 12:51 PM on 03 Oct 2026


भागलपुर: सकरीगली-महाराजपुर के बीच गंगा तटबंध कटने से शनिवार को भी रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. कई ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि कई का मार्ग बदला गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबगंज-भागलपुर और रामपुरहाट-तीनपहाड़ के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. रेल अधिकारी तटबंध की मरम्मत और परिचालन सामान्य करने में जुटे हैं. यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है.

Read more on jagran