Back

लखीसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, SI समेत चार घायल

Brief By The News Post / 12:17 PM on 03 Oct 2026


लखीसराय के बड़हिया में रेड के लिए जा रही पुलिस टीम के गश्ती वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एसआई एकेएस श्रीवास्तव समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. चालक ललन कुमार की हालत गंभीर है. घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. घायलों में हवलदार राजेश कुमार, महिला सिपाही सीता कुमारी और सिपाही एकता कुमारी शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more on The News Post