Brief By jagran / 11:38 AM on 03 Oct 2026
गयाजी: पितृपक्ष मेला में पहली बार पुलिस प्रशासन ने AI सीसीटीवी कैमरों की मदद से मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पश्चिम बंगाल और झारखंड से जुड़े गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को विष्णुपद थाना में SSP सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मेले में बड़े गिरोह के आने की सूचना मिली थी. इसके बाद कंट्रोल रूम से AI कैमरों के जरिए विशेष निगरानी कर आरोपितों की पहचान की गई और कार्रवाई की गई.