Brief By jagran / 11:34 AM on 03 Oct 2026
पटना में कचरा अब कमाई का जरिया बनेगा. गांधी जयंती पर बापू टावर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से करीब 50 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य है. ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी लागू की गई है. कृषि फीडरों के सोलराइजेशन के लिए 5,500 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा रहा है. राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 10 रुपये शुल्क और 700 मॉडल स्कूलों में 3.5 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं.