Back

पटना में कार से झारखंड के रिटायर्ड इंजीनियर का शव बरामद, गर्दन में लगी थी गोली

Brief By The News Post / 11:26 AM on 03 Oct 2026


पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार से झारखंड के रिटायर्ड इंजीनियर आलोक कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मूल रूप से मोतिहारी निवासी आलोक फिलहाल रांची में रह रहे थे. पुलिस के अनुसार, उनकी गर्दन में गोली लगी थी और घटनास्थल से पिस्टल भी बरामद हुई है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

Read more on The News Post