Brief By jagran / 8:22 AM on 03 Oct 2026
पटना: बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अगले 24 घंटे में शुरू होने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. तापमान में उतार-चढ़ाव संभव है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के प्रभाव से 6 से 8 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात और छिटपुट बारिश हो सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज हुआ.