Back

अजगैवीनाथ से देवघर तक बनेगा फोरलेन, 99 किमी सड़क पर खर्च होंगे 534 करोड़

Brief By jagran / 7:31 PM on 02 Oct 2026


अजगैवीनाथ गंगा तट धाम से देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम तक आवागमन सुगम बनाने के लिए एसएच-22 को फोरलेन करने की योजना आगे बढ़ गई है. अजगैवीनाथ से दर्दमारा तक करीब 99 किलोमीटर सड़क का सर्वे और मापी शुरू हो गई है. परियोजना पर 534.53 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. सड़क करीब 72 फीट चौड़ी होगी और डिवाइडर बनेगा. बेलहर, साहबगंज, सुईया व कटोरिया बाजार में वैकल्पिक मार्ग की संभावना है.

Read more on jagran