Brief By The News Post / 3:48 PM on 02 Oct 2026
पटना: जदयू में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी राजनीतिक टकराव को सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दी गई है. संजय झा ने संकेत दिया कि मामला ललन सिंह के क्षेत्र से जुड़ा है. हालांकि, अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर उतर चुके हैं. अब नजर ललन सिंह की पहल और विवाद के समाधान पर है.