Brief By The News Post / 7:19 PM on 01 Oct 2026
पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही महिला कांस्टेबल से युवकों की हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है. 30 सितंबर की देर शाम कहासुनी के बाद महिला कांस्टेबल ने एक युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद युवक ने भी धक्का-मुक्की और मारपीट की. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जांच SP ईस्ट को सौंपी है. पुलिस वायरल CCTV फुटेज और घटनाक्रम की जांच कर रही है.