Back

खुले बिजली तार की चपेट में आए दो मजदूर, खेत में मिले शव

Brief By jagran / 11:11 AM on 01 Oct 2026


नौबतपुर (पटना). शेखोपुर बधार में बुधवार रात खेत की बोरिंग के लिए बिछाए गए खुले बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई. दोनों ग्रीन सिटी साइट पर काम करते थे और काम खत्म कर डेरे लौट रहे थे. रात होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी. गुरुवार सुबह किसानों ने खेत में दोनों के शव देखे, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

Read more on jagran