Back

डेढ़ करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला, दारोगा अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर EOU की छापेमारी

Brief By The News Post / 1:14 PM on 30 Sep 2026


पटना : आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के पटना और भोजपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. EOU के अनुसार, जांच में उनकी ज्ञात आय से करीब 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये अधिक संपत्ति के प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिले हैं. यह संपत्ति ज्ञात आय से 148.10 फीसदी अधिक बताई गई है.

Read more on The News Post