Back

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बेल्ट्रान ने बढ़ाया हाथ, CM राहत कोष में दिए 15 करोड़

Brief By The News Post / 6:00 PM on 29 Sep 2026


पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रान) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. बेल्ट्रान की ओर से 15 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया. मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि राहत कोष की राशि से बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

Read more on The News Post