Brief By The News Post / 3:08 PM on 28 Sep 2026
गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा निमिषा ठाकुरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. आजारा के पास एक होमस्टे में वह बेहोशी की हालत में मिली, जहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक, आधी रात उसने मां को फोन कर कहा था, “मां, ये लोग मुझे मार डालेंगे.” पुलिस ने उसके साथ ठहरे आशिक अली और होमस्टे मालिक जयंतसाकी को गिरफ्तार किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.