Back

जमुई छेड़खानी मामले में दो और गिरफ्तार, अब तक सात पर पुलिस कार्रवाई

Brief By The News Post / 12:50 PM on 28 Sep 2026


जमुई: नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों छोटू रवानी और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों पर मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को फोन कर घटनास्थल पर बुलाने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई तेज हुई थी. मामले में अब तक सात लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है और जांच जारी है.

Read more on The News Post