Back

पटना स्नातक सीट पर बढ़ी चुनावी हलचल, अनुज सिंह के समर्थन में उतरेंगे अनंत सिंह

Brief By The News Post / 12:06 PM on 28 Sep 2026


पटना: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं. जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जदयू ने नीरज कुमार को फिर प्रत्याशी बनाया है. अनुज सिंह के समर्थन में मोकामा विधायक अनंत सिंह 29 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे. यात्रा पटना से शुरू होकर बख्तियारपुर, हरनौत, बिहारशरीफ, नवादा, हिसुआ, राजगीर और नालंदा तक जाएगी. मतदान 23 अक्टूबर को होगा.

Read more on The News Post