Brief By The News Post / 2:42 PM on 26 Sep 2026
पटना. नेपाल के तराई और गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में संवेदनशील जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया. 17 जिलों में नदियों, तटबंधों और निचले इलाकों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. कोसी का जलस्तर घटा है, फिर भी सतर्कता बरतने को कहा गया है. NDRF-SDRF को नाव और बचाव उपकरण तैयार रखने के निर्देश हैं.