Back

बिहार में बारिश का दौर तेज, तीन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Brief By The News Post / 8:32 AM on 25 Sep 2026


पटना में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब का असर दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्यभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे में पटना समेत 16 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होगी. भभुआ, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी है. अगले दो दिनों तक भी बारिश जारी रहने के आसार हैं.

Read more on The News Post