Brief By navbharattimes / 6:29 PM on 24 Sep 2026
एन आई ऐ के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से तीसरे गवाह अमरजीत कुमार ने गवाही दी। मामला सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और नक्सली गतिविधियों से जुड़ा है। आनंदपुर थाना में 2022 में दर्ज केस को एन आई ऐ ने 2023 में टेकओवर किया था। अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।