Brief By The News Post / 5:21 PM on 23 Sep 2026
बिहार समेत देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है. इससे बैंक शाखाओं के काउंटर संबंधी काम प्रभावित हो सकते हैं. इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है. ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है.