Back

रेलवे में 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

Brief By The News Post / 4:17 PM on 22 Sep 2026


नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC के तहत 3,477 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगी. स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी. चयन CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से होगा. वेतन 29,200 से 35,400 रुपये तक रहेगा.

Read more on The News Post