Back

KTM बाइक की मांग का आरोप, विवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Brief By The News Post / 11:50 AM on 22 Sep 2026


बगहा: रामनगर थाना क्षेत्र के मिल बहुअरी वार्ड-23 में संतारा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में KTM बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक, संतारा ने कथित मारपीट का वीडियो भी मायके भेजा था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा. मामले की जांच जारी है.

Read more on The News Post