Back

अभियान बसेरा: भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का अधिकार, अंचल कार्यालय में करें आवेदन

Brief By The News Post / 5:38 PM on 21 Sep 2026


पटना: बिहार में भूमिहीन पात्र परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने के लिए अभियान बसेरा चल रहा है. अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवार अंचल कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं. आवेदन के साथ आधार, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र या निवास प्रमाण-पत्र, पारिवारिक फोटो और शपथ पत्र देना होगा. शपथ पत्र में वासयोग्य जमीन नहीं होने की घोषणा करनी होगी. मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है.

Read more on The News Post