Brief By jagran / 12:29 PM on 21 Sep 2026
मोतिहारी: गांधी संग्रहालय की चहारदीवारी पर सोमवार सुबह आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताने समेत कई आपत्तिजनक पेंटिंग मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पेंटिंग मिटवा दीं. मामले में बेलिसराय निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से पेंट और ब्रश बरामद हुए, जिनका मिलान कराया गया. पूछताछ में उसने पेंटिंग के लिए पैसे मिलने की बात कही. पुलिस अब उसे पैसे देने वालों की तलाश कर रही है.