Brief By The News Post / 3:37 PM on 19 Sep 2026
पटना: पटना में सीबीआई ने आयकर विभाग की महिला अधिकारी सुनंदा कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सहरसा के ज्योति विवेकानंद संस्थान को टैक्स छूट प्रमाण पत्र दिलाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी. शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान अधिकारी को 15 हजार और उनके अधीनस्थ कर्मचारी को ढाई हजार रुपये लेते पकड़ा गया. मामले में आगे की जांच जारी है.