Back

मधुबनी में तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, 13 लाख नेपाली रुपये के साथ एक गिरफ्तार

Brief By jagran / 2:15 PM on 17 Sep 2026


मधुबनी : सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. कुख्यात महिला तस्कर हीरा महासेठ उर्फ चाची की गिरफ्तारी के बाद नेपाली प्रहरी ने खौना निवासी राजा व्यार को 13 लाख नेपाली रुपये के साथ पकड़ा है. सुरक्षा एजेंसियां उसकी गिरफ्तारी को चाची सिंडिकेट से जोड़कर जांच कर रही हैं. दवा कारोबार की आड़ में अवैध कारोबार और नशीली दवाओं की बिक्री से जुड़े होने की भी आशंका है. एजेंसियां उसके नेटवर्क की जांच कर रही हैं.

Read more on jagran