Brief By The News Post / 12:07 PM on 16 Sep 2026
कनाडा से डिपोर्ट किए गए करमवीर सिंह को पंजाब पुलिस की AGTF ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है. लुधियाना निवासी करमवीर पर हत्या, लूट, हथियार और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है और उसने अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में कथित तौर पर ठिकाना व लॉजिस्टिक मदद दी थी. AGTF अब उसके विदेश नेटवर्क, संपर्कों और फंडिंग की जांच कर रही है.