Brief By The News Post / 11:17 AM on 16 Sep 2026
पटना: जहानाबाद के भानु कुमार हत्याकांड में लोजपा (रामविलास) नेता और सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हाजीपुर कोर्ट के वारंट पर STF, DIU और नगर थाना पुलिस ने बहादुरपुर स्थित उनके आवास पर कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, कमरे में बंद होने पर मजिस्ट्रेट और सीओ की मौजूदगी में ताला तोड़कर उन्हें हिरासत में लिया गया. मामले में फायरिंग और भानु की मौत के बीच संबंध की जांच जारी है.