Brief By The News Post / 12:19 PM on 14 Sep 2026
पटना के आर ब्लॉक स्थित सोनभवन के पीछे परिसर में सोमवार को ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई. तेज लपटें और धुआं उठने से आसपास अफरा-तफरी मच गई. परिसर के गार्ड ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया और विभाग को सूचना दी. सचिवालय व लोदीपुर केंद्र से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग के कारणों की जांच जारी है.