Back

बिहार में PG मेडिकल छात्रों का बढ़ा मानदेय, अब मिलेंगे 1.12 लाख रुपये

Brief By The News Post / 2:34 PM on 11 Sep 2026


पटना: बिहार के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में PG छात्रों का मानदेय बढ़ा दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के संकल्प के अनुसार नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी. प्रथम वर्ष के छात्रों को 92,800, द्वितीय वर्ष को 1,02,000 और तृतीय वर्ष के छात्रों को 1,12,200 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. सरकार के मुताबिक मानदेय बढ़ोतरी का उद्देश्य छात्रों को आर्थिक सहयोग देने के साथ बेहतर प्रशिक्षण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाना है.

Read more on The News Post