Back

बेतिया में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, 100 दुकानों पर कार्रवाई

Brief By jagran / 5:23 PM on 10 Sep 2026


बेतिया: नगर की सड़कों और नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को अभियान शुरू किया. पुलिस बल के साथ निगम की टीम समाहरणालय चौक पहुंची और जेसीबी से कार्रवाई की. समाहरणालय चौक से मोहर्रम चौक, सर्किट हाउस, सागर पोखरा, आलोक भारती चौक, मिरचईया पुल, मीना बाजार और संत कबीर चौक तक अतिक्रमण हटाया गया. करीब 100 दुकानों के जाफरी, शेड, बैनर, पोस्टर और अन्य अस्थाई निर्माण तोड़े गए.

Read more on jagran