Brief By The News Post / 10:42 AM on 09 Sep 2026
बिहार के सरकारी स्कूलों में इंटरमीडिएट के करीब 13 लाख विद्यार्थियों को 12वीं के बाद रोजगार से जोड़ने की तैयारी है. राज्य सरकार निजी कंपनियों और औद्योगिक समूहों के सहयोग से प्लेसमेंट, अप्रेंटिसशिप और कौशल प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. छात्रों को कम्युनिकेशन, डिजिटल स्किल और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ रोजगार के विकल्प भी उपलब्ध कराए जाएंगे.