Back

तीन नदियों का बढ़ता जलस्तर, सारण में लौटा 2016 की विनाशकारी बाढ़ का डर

Brief By jagran / 5:57 PM on 05 Sep 2026


सारण: गंगा, सरयू और गंडक के बढ़ते जलस्तर ने सारण के तटीय व दियारा इलाकों में बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है. डोरीगंज के लोगों को 2016 की भयावह बाढ़ याद आने लगी है, जब सोन नदी में इंद्रपुरी बराज से करीब 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए थे. सदर, गड़खा, रिविलगंज, दिघवारा, दरियापुर और सोनपुर तक तबाही फैली थी. 2021 और 2024 की बाढ़ के बाद इस बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गई है.

Read more on jagran