Back

डिजिटल अरेस्ट से ढाई करोड़ की ठगी, पटना में साइबर गैंग के 3 सदस्य दबोचे गए

Brief By The News Post / 7:04 PM on 03 Sep 2026


पटना में साइबर थाना पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में सीसीएसयू से मिले इनपुट के आधार पर हुई. गिरफ्तार आरोपियों में गौरव, आदर्श और अमन राज शामिल हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह डिजिटल अरेस्ट और फर्जी APK फाइल के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. आरोपियों से पूछताछ जारी है.

Read more on The News Post