Back

मुजफ्फरपुर में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 12 बेड के ICU की शुरुआत

Brief By The News Post / 7:01 PM on 03 Sep 2026


मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर स्थित टाटा कैंसर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 12 बेड वाले नए ICU का उद्घाटन किया. इससे गंभीर कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज और निगरानी की सुविधा मिलेगी. मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और एसकेएमसीएच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि कैंसर अस्पताल को और विकसित किया जाएगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों की ओर कम जाना पड़े.

Read more on The News Post