Brief By The News Post / 6:56 PM on 03 Sep 2026
कभी नई जगह या किसी बातचीत के दौरान ऐसा लगा है कि यह पल पहले भी जी चुके हैं? इस अनुभव को Déjà Vu कहा जाता है, जिसका अर्थ है ‘पहले से देखा हुआ’. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह किसी रहस्यमयी शक्ति का संकेत नहीं, बल्कि दिमाग की याददाश्त और जानकारी को प्रोसेस करने की प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है. कभी-कभी नया अनुभव पुरानी याद जैसा महसूस होने लगता है. सामान्यतः यह चिंता की बात नहीं होती.