Brief By The News Post / 5:32 PM on 03 Sep 2026
भागलपुर के चर्चित समाजसेवी और ‘धरती पकड़’ के नाम से मशहूर नागरमल बाजोरिया का निधन हो गया. लाहौर में जन्मे बाजोरिया ने ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव तक नामांकन किया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने 284 बार नामांकन किया, जिनमें 281 बार चुनाव लड़ा. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ भी उन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर सुर्खियां बटोरीं. उनका उद्देश्य जीत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ावा देना था.