Brief By The News Post / 5:21 PM on 03 Sep 2026
बारिश और बदलते मौसम के बाद बुखार के मामले बढ़ने लगते हैं. तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी और शरीर में दर्द डेंगू व वायरल फीवर दोनों के लक्षण हो सकते हैं. डेंगू में आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते भी दिख सकते हैं. केवल लक्षणों से डेंगू की पुष्टि संभव नहीं है. बुखार उतरने के बाद तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी या खून आने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें.