Brief By jagran / 8:43 AM on 02 Sep 2026
पटना. बिहार में सितंबर के दौरान मौसम का मिजाज गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से अधिक, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में सामान्य बारिश होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की संभावना है.