Brief By The News Post / 12:41 PM on 31 Aug 2026
नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगामा गांव में दो परिवारों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई. झगड़ा शांत कराने पहुंचे सोनू कुमार के हाथ में गोली का छर्रा लगने की बात सामने आई है. घायल सोनू को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.