Back

कच्ची दरगाह-बिदुपुर महासेतु से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी, उत्तर-दक्षिण बिहार का सफर होगा आसान

Brief By The News Post / 4:39 PM on 29 Aug 2026


पटना में गंगा पर बन रहा 6-लेन कच्ची दरगाह-बिदुपुर महासेतु बिहार की सड़क कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा. करीब 9.76 किलोमीटर लंबे मुख्य पुल और 19.30 किलोमीटर की पूरी परियोजना से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा. करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना से पटना के ट्रैफिक दबाव में कमी आने की उम्मीद है. यह महासेतु पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा मार्ग से भी जुड़ेगा.

Read more on The News Post