Brief By The News Post / 3:25 PM on 29 Aug 2026
पटना में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर लोक भवन अधिकार मार्च निकाला. गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने BPSC 70वीं परीक्षा की न्यायिक जांच, BPSC चेयरमैन पर कार्रवाई और बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग उठाई. BSSC-CGL सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे भी उठे. मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.