Back

रक्षाबंधन पर पिघली बर्फ! कंगना रनौत और बाबा रामदेव ने खत्म की तकरार

Brief By The News Post / 3:14 PM on 29 Aug 2026


योगगुरु बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही नाराजगी अब खत्म होती नजर आ रही है. रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव ने कंगना के लिए खास उपहार भेजा. उनके प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला ने दिल्ली स्थित कंगना के आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत हुई. कंगना के करीबी मयंक मधुर ने संवाद स्थापित कराने में अहम भूमिका निभाई. बातचीत में पुराने मतभेदों को आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति बनी.

Read more on The News Post