Brief By The News Post / 10:42 AM on 29 Aug 2026
पटना: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सरकार और अभ्यर्थियों के बीच बातचीत के बाद एकल परीक्षा आयोजित करने और निगेटिव मार्किंग हटाने पर सहमति बनी है. साथ ही रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 33,385 कर दी गई है. संगीत विषय के 111 नए पद जोड़े गए हैं. संशोधित नियमों के चलते आवेदन तिथियों में बदलाव संभव है. अभ्यर्थियों को अब BPSC की संशोधित आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है.