Brief By The News Post / 6:47 PM on 24 Aug 2026
नई दिल्ली: महंगाई का असर अब आम आदमी की रसोई पर साफ दिख रहा है. चीनी और प्याज के बाद दालों के दाम भी बढ़ने लगे हैं. बाजार में खुली उड़द दाल 120-150 रुपये और मसूर 110-130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. पैकेज्ड दालों के भाव भी 140-149 रुपये के बीच हैं. कारोबारियों के मुताबिक मांग, सप्लाई, मंडी भाव और उपलब्ध स्टॉक कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह हो सकते हैं.