Brief By The News Post / 6:34 PM on 24 Aug 2026
मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में MIDC पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 ग्राम हेरोइन बरामद की है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस ने मामले में 29 वर्षीय तौशीफ लियाकत काजी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पूनम नगर स्थित हेमंत करकरे गार्डन के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा गया. पूछताछ में उसके पास हेरोइन होने की जानकारी मिली. पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है.