Brief By The News Post / 5:54 PM on 24 Aug 2026
आरा में भोजपुरी कलाकार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह सोमवार को अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया. इस दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधी, जिससे वह भावुक हो गए. पवन सिंह ने कहा कि परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने भरत तिवारी से जुड़े मामले पर जल्द गाना रिलीज करने की बात भी कही.