Back

मोतिहारी में नवजात की खरीद-बिक्री का खुलासा, माता-पिता समेत 5 गिरफ्तार

Brief By The News Post / 5:49 PM on 24 Aug 2026


मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने नवजात की खरीद-बिक्री के मामले का भंडाफोड़ करते हुए माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नवजात को सकुशल बरामद करने के साथ 1.50 लाख रुपये भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में नवजात के माता-पिता, एक बिचौलिया, आशा कार्यकर्ता और बच्चे को खरीदने वाली महिला शामिल हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता की जांच कर रही है.

Read more on The News Post